पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. सनौली रोड पर हैदराबादी रामलीला क्लब के सामने वर्धमान ग्लास शोरूम में रविवार को काम करते समय कई टन वजनी कांच की परत एक कारीगर व दिनेश के ऊपर गिर गई। हादसे के बाद कांच तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। गंभीर घायल होने पर उन्हें सनौली रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- घटनास्थल के पास यातायात व्यवस्था संभाल रहे एसपीओ धर्मबीर और होमगार्ड जवान लहना सिंह ने बताया कि दोपहर के समय अचानक सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे तो वर्धमान ग्लास शोरूम में कई कांच की परस के नीचे एक युवक दबा हुआ था। लोग उसको उठाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कांच की परत वजनी थी।
- लोगों ने कांच तोड़ना चाहा तो शोरूम मालिक ने मना कर दिया। थोड़ी देर बाद कांच नहीं उठा तो युवक को बचाने के लिए धर्मबीर व लहना सिंह ने पत्थर से कांच तोड़ा। इसके बाद युवक को बाहर निकाला गया। दोनों के पहुंचने से पहले ही एक युवक को बाहर निकाल लिया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.