पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकारी स्कूलों में नए दाखिले के लिए लोगों को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी सुविधाओ के बारे में जागरूक करते हुए अध्यापक।

कुराली | सरकारी स्कूलों में नए दाखिले, सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या बढाने और सरकार की ओर से स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव गोसला के सरकारी हाई स्कूल के मुख्य अध्यापिका शरणजीत कौर की ओर से विशेष मुहिम चलाई गई है।

इस मौके कपिल मोहन अग्रवाल और चरणजीत सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की अपेक्षा ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। सरकारी स्कूलों में 6वीं से 8वीं कक्षा तक नि-शुल्क पुस्तकंे, नि-शुल्क स्वस्थ-चैकअप कैंप, बढिया खेलों का प्रबंध, वजीफे, प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को विशेष वजीफा और मैरिटोरियस स्कूलों में दाखिला, आधुनिक कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और एजुसेट द्वारा शिक्षा का प्रबंध किया गया है। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स के अंदर की प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए प्रतिभा खोज मुकाबले का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोगो को सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर और सौशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...