जलौली-नग्गल टोल प्लाजा का लोगों ने किया विरोध
}बरवाला ब्लॉक के गांवों के लिए टोल मुसीबत...
जलौली-नग्गल टोल प्लाजा को लेकर स्थानीय लोगों को किसी तरह की छूट नहीं देने के विरोध में स्थानीय लोगों का लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। पंचायतों की ओर से मांग करने के बाद राजनेताओं की मांग के बाद भी एनएचआईए स्थानीय लोगों की इस गंभीर मांग पर कोई विचार करता नजर नहीं आ रहा। यहीं कारण है कि अब लोग भी विरोध को लेकर नई रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पंचायतों का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को भी मिल चुका है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। नियमों को ताक पर रखकर स्थानीय लोगों के लिए जलौली-नग्गल में यह टोल लगा दिया है। जबकि नगर निगम पंचकूला क्षेत्र में यह पिंजौर के चंडीमंदिर के बाद दूसरा टोल है और कालका विधानसभा क्षेत्र पर तो 2 टोल लगाकर सरकार लूटने का
काम कर रही है।
सरकार से हमारी मांग है कि पंचकूला जिला के लोगों को टोल से मुक्ति दिलाएं और आधार कार्ड के बेस पर उनका आना-जाना फ्री किया जाए। टोल लगाने के बाद यह भी प्रावधान होना चाहिए था कि स्थानीय लोगों को छूट दी जाए। करीब 10 किमी तक के एरिया को टोल से मुक्त रखना चाहिए था।
बरवाला ब्लॉक के गांवों के लिए टोल बड़ी मुसीबत बन गया है। इसके कारण रोज यहां से गुजरने पर स्थानीय लोगों को टोल चुकाना पड़ रहा है। इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किया जा चुका है, लेकिन स्थानीय लोगों को टोल से मुक्ति दिलाने पर कोई रणनीति नहीं बनाई जा रही है। अगर स्थानीय लोगों को टोल से मुक्ति मिल गई तो फिर किसान को खेत में जाने के लिए और नौकरी पेशा को अपनी नौकरी पर जाने में आसानी होगी। -लछमण, सरपंच ग्राम पंचायत बताेड़