पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कठुआ गैंगरेप: आठ साल की मासूम तो इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अब भी कुछ लोग उसके साथ 'घिनौनी हरकत' कर रहे हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेशनल डेस्क. आठ साल की मासूम कठुआ गैंगरेप की पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला गया। लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। लेकिन इसी देश में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पोर्न साइट पर पीड़िता के साथ हुए रेप का वीडियो सर्च कर रहे हैं। पोर्न साइट पर उस बच्ची का नाम डालकर इतनी ज्यादा बार सर्च किया गया कि उसका नाम पोर्न साइट के ट्रेंड्स के टॉप पर आ गया।

- ब्राउजर में नॉर्मली पोर्न साइट एक्सेस करेंगे तो ट्रेंड्स का ऑप्शन नहीं दिखता है। लेकिन जैसे ही आप इन्कॉग्निटो मोड में ब्राउजर खोलते हैं तो ट्रेंड्स का ऑप्शन दिखाने लगता है। इसी  ट्रेंड्स में बच्ची का नाम सबसे ऊपर दिख रहा है। बता दें कि इन्कॉन्गिटो मोड गूगल क्रोम में एक फीचर है जो सीक्रेट तरीके से इंटरनेट इस्तेमाल करने के सुविधा देता है। इसमें ब्राउजिंग हिस्ट्री स्टोर नहीं होती है।

   

पॉर्न साइट पर श्री रेड्डी की भी सर्चिंग
पोर्न साइट पर चौथे नंबर पर श्री रेड्डी का नाम है। बता दें कि श्री रेड्डी  तेलुगू एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने  सरेआम अर्धनग्न होकर कास्टिंग काउच का विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलुगु फिल्म इंड्रस्ट्री में कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उनका यौन उत्पीड़न किया। तीन फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एमएए) की मेंबरशिप नहीं दी गई। पोर्न साइट पर उनका नाम डालकर भी लोगों ने वीडियो सर्चिंग की।