पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विभाग बेखबर : सरिता सेतु के नीचे पार्क के नाम पर किया जा रहा पक्का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   सरिता सेतु के पास स्थित आम्रपाली मार्केट से लगी हाउसिंग बोर्ड की बेशकीमती जमीन पर पिछले दो साल से कब्जा हो रहा है, लेकिन विभाग के अधिकारी बेखबर हैं। श्मशान से लगी लगभग 20 हजार वर्गफीट जमीन पर दो साल पहले कब्जा कर पार्क का निर्माण कर लिया गया था। जिसकी जानकारी रहवासियों द्वारा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को दी गई थी। उसके बाद से एक भी बार संबंधित विभाग ने इसे हटवाने के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई। नतीजतन अतिक्रमणकारियों ने यहां पक्का निर्माण शुरू कर दिया। सरिता सेतु के नीचे सिंचाई विभाग से बिना अनुमति लिए निर्माण करने की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया, लेकिन हाउसिंग बोर्ड से कोई नहीं पहुंचा।

अनुमति लेकर बना रहे थे पार्क

 

जैसे ही पक्के निर्माण की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मिली। उन्हाेंने मौके पर जाकर निर्माण रुकवाया। पार्क बनाने वाली समिति के अध्यक्ष राजू पाटिल के अनुसार यह जगह नाले के पास है। हमने यहां पार्क बनाने के बारे में विचार किया। हाउसिंग बोर्ड और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी अनुमति ली थी, लेकिन पक्का निर्माण किसके कहने पर किया जा रहा है, इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

 

हो सकता था सेतु को नुकसान
सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जहां अतिक्रमण किया जा रहा है, वहीं पास से ही नाला निकलता है। कई बार बारिश के समय पानी ऊपर तक आ जाता है और निर्माण के दौरान सेतु को भी नुकसान हो सकता था। इसलिए निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए पहल की गई। वहीं भविष्य में नाले पर भी अतिक्रमण की संभावना थी। ऐसे में भविष्य में यहां डूब के हालात बन सकते थे।

 

हमें कोई जानकारी नहीं थी
सिंचाई विभाग के कार्यपालन अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि यहां लंबे समय से अतिक्रमण की जानकारी मिल रही थी। मौके पर मुआयना करने के बाद अतिक्रमण का काम रुकवाया गया है। निर्माण से पहले हमें कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

खबरें और भी हैं...