पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब में दूसरे दिन भी पेट्रोल 33 पैसे, डीजल 25 पैसे महंगा, महंगाई पर पड़ेगा असर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर.   पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। सोमवार को फिर रेट बढ़ गए। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76.57 रु. और डीजल की 67.82 रुपए हो गई। रविवार की तुलना में पेट्रोल 33 व डीजल 25 पैसे महंगा हुआ है। पटियाला में पेट्रोल 82.25 और डीजल 68.12 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, केंद्र सरकार दो दिन से कीमतें कम करने का भरोसा दे रही है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया कि सरकार गंभीर है, लोगों को राहत देने के विकल्प तलाशे जा रहे हैं। 

 

क्रूड 10 डॉलर महंगा होने पर महंगाई 0.3% बढ़ेगी
कच्चे तेल की कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ने पर आयात बिल 8 अरब डॉलर (54,000 करोड़ रु.) बढ़ जाएगा। महंगाई 0.3% बढ़ जाएगी। एसबीआई रिसर्च ने रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है। 

 

रविवार के रेट

शहरपेट्रोलडीजल
अमृतसर82.6868.51
जालंधर81.87 67.82
लुधियाना82.0867.98
पटियाला82.2568.12

खबरें और भी हैं...