पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें- कर्नाटक चुनाव से पहले 19 दिन तक दाम नहीं बढ़ने से मार्जिन 2.70 रु. से घटकर 70 पैसे रह गया
- 24 अप्रैल से 13 मई तक दाम नहीं बढ़ाने से तेल कंपनियों को 500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है
नई दिल्ली. कर्नाटक चुनाव में मतदान से पहले 19 दिन तक तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए, लेकिन अब तेजी से बढ़ रहे हैं। 14 मई से महज 5 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 98 पैसे और डीजल 1 रुपए 15 पैसे महंगा हो चुका है। शुक्रवार को यहां पेट्रोल 75.61 रुपए और डीजल 67.08 रु. लीटर हो गया। डीजल तो अब तक के सबसे महंगे दाम पर बना हुआ है, वहीं पेट्रोल भी सितंबर 2013 (76.06 रु.) के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 83.45 और डीजल 71.42 रुपए/लीटर बिक रहा है।
19 दिन तक तेल कंपनियों का मार्जिन कम रहा
- ब्रोकरेज फर्म कोटक इक्विटीज का कहना है कि 19 दिनों तक दाम नहीं बढ़ाने से तेल कंपनियों का मार्जिन कम रह गया है। पहले ग्रॉस मार्केटिंग मार्जिन 2.70 रु. लीटर था, जो अब 50 से 70 पैसे है। अगर तेल कंपनियां चुनाव से पहले के मार्जिन पर जाएं तो पेट्रोल 4 से 4.55 रुपए और डीजल 3.5 से 4 रुपए तक महंगा हो जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क रेट 5.6% तक बढ़े, देश में कीमत 1.3% तक बढ़ी
- भारतीय कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क रेट के हिसाब से रोजाना दाम तय करती हैं। 24 अप्रैल को पेट्रोल का बेंचमार्क रेट 78.84 डॉलर था जो अब 5.65% बढ़कर 83.30 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डीजल का रेट 84.68 डॉलर से 5% बढ़कर 88.93 डॉलर हुआ है, लेकिन इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल के दाम 0.92% और डीजल के 1.3% बढ़े हैं।
विधानसभा चुनावों से पहले मार्जिन बढ़ाएंगी
- ईरान पर प्रतिबंध और ग्लोबल डिमांड बढ़ने से कच्चे तेल के दाम आगे भी ऊंचे बने रहेंगे। मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर-पूर्व के 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कंपनियां इससे पहले मार्जिन बढ़ाना चाहेंगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.