पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nadaun News Phc Sera39s Building In Ruins Water Leaks From Roof Not Even To Walls

पीएचसी सेरा का भवन खस्ताहाल, छत्त से टपकता है पानी, दीवारें तक भी नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीएचसी सेरा के भवन को बने अभी करीब दस साल ही हुए हैं कि भवन खस्ताहाल हो गया है। भवन की छत्त से पानी टपकता है। दीवारें व कमरों में सीलन की वजह से मरीजों व तामीरदारों ही नहीं स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीलन की वजह से अस्पताल के रिकाॅर्ड पर भी खराब होने की अाशंका बनी रहती है। अस्पताल भवन की दीवारों पर काई जमी हुई है। छत्त पर रखी पानी की टंकी व पाइपों की लीकेज की वजह से वारिश न होने पर भी भवन में सीलन रहती है। अस्पताल भवन को चार दीवारी तक नहीं है। इन सब वजहों के चलते मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंचायत करौर सेरा के प्रधान सोनू चौधरी, संजीव कुमार, विपन कुमार, विधि सिंह, अमर सिंह, सुरेश कुमार, प्रदीप सिंह, करतार चंद, राजेन्द्र सिंह, सुनीता देवी व सविता कुमारी ने इस अस्पताल भवन की दशा सुधारने की सरकार व विभाग से मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल भवन तो खस्ताहाल है, दीवारें व कमरे भी सीलन की वजह से खराब हो गए हैं। भवन को कोई चार दीवारी भी नहीं है।

भवन का निर्माण करके स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया था, देख-रेख करना संबंधित विभाग का ही काम है, लेकिन यह सही है कि अस्पताल भवन खस्ताहाल में है। इसकी रिपेयर के लिए पैसा नहीं आया है, ज्यों ही स्वास्थ्य विभाग के भवन की रिपेयर के लिए पैसे आ जाएंगे, भवन की रिपेयर आदि का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
प्रमोद कश्यप, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बड़सर।

नादौन-पीएचसी सेरा का भवन खस्ताहाल।
खबरें और भी हैं...