पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पेशल डेस्क. अमेरिका के कोलोराडो की राजधानी डेन्वेर में रहने वाली मोनेट निकोल बर्थ फोटोग्राफी के लिए मशहूर हैं। लेकिन इन्हें नैचुरल बर्थ की जगह सर्जरी के जरिए पैदा हुए बच्चों की तस्वीरें खींचना ज्यादा पसंद है। निकोल ने अपनी एक क्लाइंट की डिलिवरी की तस्वीरें ऑपरेशन थिएटर में खींची। कुछ ऐसे होता है बच्चे का जन्म...
निकोल के मुताबिक, सिजेरियन डिलिवरी के दौरान मांओं को बेहोश कर दिया जाता है। इस वजह से वो अपने बच्चे को पैदा होते हुए नहीं देख पाती हैं। ऐसे में, उनके द्वारा खींची गई तस्वीरें ही उनके क्लाइंट्स के लिए उस मोमेंट को जीने का एकमात्र जरिया होती हैं। हाल ही में निकोल के पास ब्री नाम की एक प्रेग्नेंट महिला का डिलिवरी फोटोशूट करने का ऑफर आया था। चूंकि ब्री हॉस्पिटल में ही काम करती थीं, इसलिए निकोल को ऑपरेशन थिएटर में आसानी से एंट्री मिल गई। इस दौरान निकोल ने सिजेरियन के जरिए बच्चे के जन्म को कैमरे में कैद किया। उन्होंने सर्जरी की तैयारी से लेकर बच्चे के जन्म के बाद के सारे खूबसूरत मोमेंट्स अपनी वेबसाइट पर भी शेयर किए हैं। लोग इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
आगे फोटोज में देखें, ऑपरेशन थिएटर में कैसे पैदा होते हैं बच्चे...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.