पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफिल्लौर (जालंधर). आधी रात में पति ने पत्नी को जगाकर अवैध पिस्टल दिखाकर उसमें 9 गोलियां लोड कीं और पत्नी पर 4 फायर कर दिए। पत्नी को गोली लगी तो पति फरार हो गया। पुलिस ने फरार पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल राजविंदर (30) ने बताया, 5 साल पहले उसकी शादी लुधियाना के रहने वाले अमरजीत सिंह से हुई थी। ये था पूरा मामला...
उसने बताया कि शुक्रवार रात वह घर के बरामदे में सो रही थी। नशे में धुत अमरजीत दीवार फांदकर अंदर आ गया। उसने मुझे जगाया और ड्रग्स लिया। फिर पिस्टल निकाली और बोला- इसे फिल्मों में तमंचा कहते हैं। फिर उसने 9 गोलियां लोड कीं और फिर पूछा- तुम्हें डर तो नहीं लग रहा। इसके बाद उसने गोली चला दी, जो मुझे छूते हुए निकल गई।
दोनों की हुई है दूसरी शादी
- राजविंदर और अमरजीत सिंह दोनों लुधियाना के एक ही गांव सिधवां बेट के रहने वाले हैं। दोनों की पहले भी शादी हो चुकी है। राजविंदर के पति का देहांत हो चुका है जबकि अमरजीत तलाकशुदा है। राजविंदर के दो बच्चे- लड़का और लड़की हैं।
- शादी के बाद उसे पता लगा कि अमरजीत कोई काम नहीं करता और नशे का आदी है। उसे पहले भी पुलिस नशा तस्करी के आरोप में दो बार पकड़ चुकी है। जमानत के बाद से वह भगौड़ा है।
- उसके पास अवैध हथियार रिवाल्वर व पिस्टल भी है। वह उसे कई बार समझा चुकी थी। दो महीने से पुलिस के डर से वे किराये के मकान में रह रहे थे।
बच्चों ने बताया तो पहुंचाया गया अस्पताल
राजविंदर ने बताया कि अमरजीत के जाने के आधे घंटे बाद बच्चे बेड के नीचे से निकले और मुझे खून से लथपथ देखकर मोहल्ले में रहने वाली मौसी को बुलाया। मौसी ने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.