पीयूष गोयल ने की रेलवे में निजी निवेश की वकालत
नई दिल्ली | रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में निजी निवेश और कौशल के इस्तेमाल की पुरजोर वकालत की है। उनका कहना है कि इससे केंद्र को इस क्षेत्र में अगले 12 साल के दौरान 50 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। वे लोकसभा में अपने मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के जवाब में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, यदि यह राशि जुटाने का जिम्मा सिर्फ सरकार पर छोड़ दिया गया तो सामाजिक कल्याण की योजनाएं प्रभावित होंगी।