पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

32,000 फीट की ऊंचाई पर हवा में टूटी कॉकपिट की खिड़की, आधा बाहर लटका को-पायलट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीजिंग. चीन के एक पैसेंजर जेट की तब इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जब अचानक कॉकपिट की खिड़की टूट गई। खिड़की टूटने से दो लोग जख्मी भी हो गए। ये हादसा उस वक्त हुआ जब प्लेन 32,000 फीट की ऊंचाई पर था। प्लेन में हर तरफ अफरा-तफरी मच गई थी। हालत ये हुई कि को-पायलट का आधा शरीर खिड़की के बाहर हवा में लटक रहा था, जिसकी वजह से उसे काफी चोट भी आई हैं। 

 

- सिचुआन एयरलाइंस का ये प्लेन 3U8633 चॉन्गकिंग से ल्हासा जा रहा था। करीब एक घंटे बाद जब प्लेन चेंगदू के ऊपर पहुंचा, तभी इसकी एक खिड़की टूट गई। 
- कैप्टन लियु चुआनजियान के मुताबिक, इस हादसे के चलते प्लेन का को-पायलट खिड़की से करीब-करीब बाहर की ओर आधा लटक गया था। 
- उन्होंने बताया कि खिड़की टूटने से प्लेन के अंदर प्रेशर में अचानक बदलाव आने से को-पायलट की ये हालत हुई। सेफ्टी बेल्ट के चलते उसकी जान बच पाई।
- शिन्हुआ के मुताबिक,  कैप्टन ने घटना के बाद बनी खतरनाक स्थिति को लेकर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को खबर दी। 
- हादसे के कारण चलते को-पायलट के चेहरे पर काफी खरोंच भी आई है और उसकी कमर पर भी कुछ चोट आई है। इसके अलावा एक फीमेल पैसेंजर को भी खरोंच आई है।
- इसके बाद प्लेन को चेंगदू के शॉन्गलियु इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। मुश्किल से 20 मिनट के अंदर कैप्टन ने प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई। 
- इसके बाद दोनों घायलों को चेंगदू के नंबर एक पीपुल्स हॉस्पिटल में ले जाया गया। 

 

सामान गिर रहा था और लोग चिल्ला रहे थे
- घटना के दौरान की मोबाइल फोन से बनाई गई कुछ फुटेज सामने आई हैं, जिसमें फ्लाइट अटेन्डेंट पैसेंजर्स को ऑक्सीजन मास्क और सेफ्टी बेल्ट पहनने को कह रही है। 
- जेंग जून नाम के एक पैसेंजर ने बताया कि प्लेन के एक घंटे के सफर के बाद ही अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
- उसने बताया कि प्लेन में सभी लोग डर के चलते चिल्ला रहे थे। सिर के ऊपर मौजूद केबिन में रखे बैग्स और लंच बॉक्सेज पैसेंजर्स पर गिर रहे थे।  
- कैप्टन के मुताबिक, हादसे के चलते कॉकपिट का टेम्प्रेचर अचानक माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 

 

पायलट की हो रही तारीफ
प्लेन को हादसे से बचाने के बाद कैप्टन लियु चुआनजियान की काफी तारीफ हो रही है। वहीं लियु ने कहा कि इस रूट पर वो 100 से ज्यादा बार उड़ान भर चुके हैं, जिसका उन्हें फायदा मिला। 

 

एयरलाइंस ने दिया ये तर्क
-सिचुआन एयरलाइंस की ओर से जारी किए गए शुरुआती स्टेटमेंट में कहा गया है कि हादसा फ्लाइट कंट्रोल यूनिट के फेल होने के चलते हुआ। हालांकि, इस मामले की अभी जांच की जा रही है। 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें इस हादसे से जुड़ी फोटोज...

खबरें और भी हैं...