पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Played Dry Holi To Save Water Face Painting With Natural Color

पानी बचाने के लिए सूखी होली खेली, नेचुरल कलर से फेस पेंटिंग**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

social message

निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में हर्बल कलर से हुई होली

सिटी रिपोर्टर. रांची

एदलहातू स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां सभी स्टूडेंट्स ने हर्बल कलर का प्रयोग करते हुए होली खेली और शिक्षकों को अबीर लगा कर उनसे आशीर्वाद लिया। मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल विजय शर्मा ने होली को भाईचारे का त्योहार बताया। होली का एतिहासिक महत्व भी बताया। कहा, सभी भारतीय त्योहार हमारी जिंदगी में खुशियां भरते हैं। इनमें से एक होली भी है। प्राचीन समय से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। वाइस प्रिंसिपल विमलेश कुमार अवस्थी ने बताया कि बहुत लोगों को रंगों से एलर्जी भी होती है, इसलिए यहां हर्बल रंगों से होली खेली गई। मौके पर सिद्धि मुखर्जी, सीमा शर्मा, सुधा राणा, निशा सिंह, स्वाति कुमारी, रुबी कुमारी सहित अन्य टीचर्स ने स्टूडेंट्स को स्नेह पूर्वक रंग लगाया, मिठाइयां बांटीं।

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स डोरंडा अौर हटिया सेंटर और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा होली पर्व एवं अंतरास्ट्रीय महिला दिवस पर ‘रंगोत्सव 2020’ का आयोजन किया गया। डोरंडा कन्या पाठशाला स्थित में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के लगभग 300 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने इंद्रधनुष नामक चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। महिलाओं पर मुख्य रूप से आधारित चित्रकला प्रदर्शनी में 50 पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया। वहीं,चित्रकला प्रदर्शनी में सम्मलित चित्रकारों को उपमहापौर ने सम्मानित किया। सभी बच्चों ने होली को अलग अंदाज में एक दूसरे के चेहरे पर प्राकृतिक रंगों द्वारा फेस पेंटिंग करने की कला सिखाई। सभी छात्रों ने पशु, पक्षी, तितली, सुपर हीरो जैसे कैप्टेन अमेरिका, स्पाइडर मैन, बैटमैन के स्वरूप के चेहरे पर पेंट किया। होली रंग भरो एवं होली प्रॉप बनाओ प्रतियोगिता में सबने हिस्सा लिया और होली के गीतों में जम कर डांस भी किए। बच्चों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। कलाकृति के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने छात्रों को रंग पर्व की महत्ता समझाई। कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था उपनिदेशक रजनी कुमारी, सोमाश्री, आयेशा, आरती , कोमल, शिखा, अमीषा, हर्ष, हर्षिता, सुरुचि, सृष्टि, विकास आदि का सहयोग रहा।
खबरें और भी हैं...