टेबो से पीएलएफआई सदस्य गिरफ्तार
बंदगांव | पीएलएफआई के रीजनल कमेटी के सदस्य शनिचर सुरीन एवं एरिया कमाण्डर चम्पा उर्फ डाडु नाग के सहयोगी हाजरा रुगु (22)को टेबो थाना क्षेत्र के चम्पाबा संसांग टोला के पहाड़ी में विशेष छापामारी अभियान गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर हाजरा लुगुन के पास लेवी वसूलने के लिए लेटरपैड जब्त किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ टेबो थाना में मामला दर्ज किया। उसके उपर धारा 383, 353, 34 भादवी एंव 17 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। टेबो थाना के एसआई राहुल कुमार सिंह, बैधनाथ प्रजापति महान्ती मुर्मू एवं सेट 6 सहस्र बल के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को देखा कर हाजरा रुगु भागने लगा जिससे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।
हाजरा रूगु।