पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 22 अप्रैल को भाजपा विधायकों और सांसदों से मुखातिब होंगे। खास बात कि इस बार फोन पर चर्चा नहीं होगी, बल्कि मोदी एप के जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) विधायकों व सांसदों को फाेन आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
- छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों और सांसदों से पीएम मोदी एक बार फिर बात करेंगे। इसके लिए पीएमओ से विधायकों और सांसदों काे कॉल किया जाना शुरू हो गया है।
- पीएमओ से निर्देश दिए गए हैं कि सभी विधायक और सांसद अपने-अपने मोबाइल में नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कर लेंं। इस एप के जरिए ही प्रधानमंत्री आप लोगों से जुड़ेंगे।
- इससे पहले भी पीएम मोदी ने 11 अप्रैल को कई राज्यों के भाजपा विधायकों और सांसदों को कॉल कर मोबाइल कांफ्रेंस के जरिए बात की थी। इसमें छत्तीसगढ़ के वनमंत्री महेश गागड़ा समेत प्रदेश के अन्य विधायकों से उनकी सीधी बात हुई थी।
रिपोर्ट : जॉन राजेश पॉल
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.