पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को पहुंच रहे हैं। वो करीब 5 घंटे वहां रहेंगे। इस दौरान नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जांगला में मोदी जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं देश को आयुष्मान भारत योजना भी समर्पित करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
योजनाओं का करेंगे शुभारंभ
- जांगला में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे और आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करेंगे।
- इसके बाद पीएम जांगला से ही बीजापुर जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ कर सकते हैं।
- रेलमार्ग का लोकार्पण, वनधन विकास केंद्र का शिलान्यास जैसी कई सौगातें पीएम की ओर से बस्तर की जनता को मिलेंगी।
कंटेंट : जॉन राजेश पॉल
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.