पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुरबीजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में अायुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने देश के पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। मोदी ने रैली में भैरमगढ़ की रत्नी बाई को अपने हाथों से चप्पलें पहनाईं। राज्य में चरण-पादुका योजना के तहत तेंदूपत्ता बीनने वाली आदिवासी महिलाओं को चप्पलें दी जाती हैं। पीएम ने गुदुम और भानुप्रतापपुर के बीच नई रेल लाइन को हरी झंडी दिखाई। बस्तर नेट प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की। मोदी बोले- बाबा साहेब की वजह से बना पीएम...
- मोदी ने कहा कि यदि एक गरीब मां का बेटा और अति पिछड़े तबके से आने के बावजूद वह पीएम है तो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की देन है। बाबा साहेब उच्च शिक्षित थे।
- अगर वह चाहते तो दुनिया के समृद्ध देशों में बहुत शानदार जिंदगी बिता सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
- प्रधानमंत्री ने ग्राम स्वराज अभियान की भी शुरुआत की। इससे पहले मोदी छत्तीसगढ़ से श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का शुभारंभ कर चुके हैं।
बीमारियों के बारे में मोदी ने दी ये जानकारी
- मोदी ने कहा कि देश में मधुमेह, हृदय रोग, सांस की बीमारियां, कैंसर के चलते 60% मौतें होती हैं। ये बीमारियां वक्त रहते पता चल जाएं तो इन्हें रोका जा सकता है।
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सभी जांचें मुफ्त में की जाएंगी। युवा मुझे सुझाव दें। ताकि जिसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कहा जा रहा है, आगे गांव का आदमी भी उसे बोल सकंे, समझ सकें।
- मैं ऐसा नाम देना चाहता हूं। देश की हर बड़ी पंचायत में करीब डेढ़ लाख जगहों पर सब सेंटर और प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किए जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.