पीएम ने 2022 तक किसानों की आय दुगना करने का रखा लक्ष्य: बलदेव
बिझड़ी द्वारा ग्राम पंचायत सठवीं में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बड़सर|कृषि विभाग बिझड़ी द्वारा ग्राम पंचायत साठवीं में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लगभग 400 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दुगना करने का लक्ष्य रखा है। इसमें किसानों को डेरी फार्म, मुर्गी पालन आदि करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर किसानों को भिंडी, करेला, घीया, लौकी आदि के बीज मुफ्त दिए गए। इस अवसर पर एसएमएस अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, दलजीत सिंह भी उपस्थित रहे।