पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएनबी धोखाधड़ी : सीबीआई के दूसरे आरोपपत्र में चोकसी का नाम

पीएनबी धोखाधड़ी : सीबीआई के दूसरे आरोपपत्र में चोकसी का नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएनबी धोखाधड़ी : सीबीआई के दूसरे आरोपपत्र में चोकसी का नाम

एक अधिकारी ने कहा कि आरोपपत्र मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल किया गया।
सीबीआई ने सोमवार को 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के धोखाधड़ी मामले में पहला आरोपपत्र कुछ पूर्व व वर्तमान बैंक अधिकारियों व अन्य के खिलाफ दाखिल किया था।
एजेंसी ने नीरव मोदी, उसकी पत्नी अमी, भाई निशाल व चाचा चोकसी व अन्य के खिलाफ 31 जनवरी को पहली प्राथमिकी दर्ज की थी।
सीबीआई ने मुंबई में पीएनबी के क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक की 29 जनवरी की शिकायत के बाद यह प्राथमिकी दर्ज की थी।
इसके बाद सीबीआई ने दो और प्राथमिकी दर्ज की। इन प्राथमिकियों में ज्यादातर आरोपी समान हैं।
सोमवार को दाखिल किया गया आरोपपत्र पहली प्राथमिकी पर आधारित है, जबकि दूसरा आरोपपत्र दूसरी प्राथमिकी पर आधारित है।
इस मामले में अब तक 15 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। नीरव मोदी व मेहुल चोकसी देश से फरार हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...