पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इन्हें पहचानिए; दोनों एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते हैं, कहीं दिखें तो पुलिस को बताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. 15 अप्रैल को रामदास जीटी रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम से रुपए निकालने आए थे। वहां पर मौजूद दो युवकों ने मदद के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 11,710 रुपए निकाल लिए। आरोपी एटीएम कैबिन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस को एटीएम में लगे सीसीटीवी में आरोपियों की फोटो मिल गई है।

 

पुलिस ने फुटेज जारी कर की अपील 

अब थाना शहर पुलिस ने आरोपियों की तस्वीर वाली फुटेज जारी कर अपील की है कि इन दोनों युवकों को अगर आपने कहीं देखा है तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर या नजदीकी थाने-चौकी में सूचना दें। इन दोनों पर एटीएम कैबिन में कार्ड बदलकर ठगी करने का आरोप है। जो इनकी सूचना देगा उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। 

 

खबरें और भी हैं...