पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, चांदी की 11 किलो वजनी शिव प्रतिमा बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। एमजी रोड पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो मंदिर से मूर्ति चारी के साथ ही अन्य प्राकर की वारदातों को अंजाम देता था। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी, नकबजनी और अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस ने एक टीम गठित की थी। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चांदी की 11 किलो वजनी शिव प्रतिमा, नकदी और अवैध हथियार जब्त किए हैं। 

 

  • डीआईजी हरिनारायण मिश्रा ने बताया कि एमजी रोड थाना प्रभारी ने एक टीम गठित कर शहर में बढ़ रहे चोरी और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद टीम ने कुख्यात बदमाश राजा उर्फ राजकुमार पिता कमल सिसौदिया, निवासी महावर नगर उसका भाई यश सिसौदिया निवासी प्रजापति नगर अौर सोनू पिता राजू फालके निवासी मोती तबेला को पकड़ा है।

 

 

  • सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ हेमिल्टन रोड स्थित पालिवाल धर्मशाला के पास पहुंचे जहां सर्चिंग के दौरान सामने से आ रही बाइक एमपी09 एमके 4079 के चालक को रोका। 

 

  • तलाशी लेने पर राजकुमार के पास से देशी कट्‌टा, यश के पास से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस इन्हें आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची। वहां पूछताछ में आराेपियों ने चोरी की अन्य कई वारदातें करना भी कबूला। 

 

  • इसमें विजय भांग घोटा के पास स्थित एक मंदिर से 11 किलो वजील चांदी की शिव जी की प्रतिमा चोरी करने की बात कबूल की है। इसके अलावा राम मार्केट में चोरी, सावरकर मार्केट से चाेरी, कोर्ट परिसर और अन्नपूर्णा क्षेत्र से बाइक चुराने सहित चोरी और नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात शामिल है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
खबरें और भी हैं...