पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंदिर गई दलित युवती को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीतापुर.  जिले में एक दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दलित महिला यहां धार्मिक नगरी नीमसार दर्शन करने आई थी। शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने महिला का अपहरण कर बंधक बना लिया और जबरन उसके साथ रेप किया। पीड़ित युवती के रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस व चौकी इंचार्ज ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

-घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरे मामले की हकीकत जानने के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए के सभी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।  

 

 

जिले से 35 किमी दूर है मंदिर

- सीतापुर से करीब 35 किमी दूर नीमसार पूरे विश्व में धार्मिक नगरी के रुप में जानी जाती है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11:00 बजे पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ सड़क पर घूम रही थी। गोमती नदी के पुल पर ही पहुंची थी कि पीछे से इलाके के तीन दबंगों ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की साथ मौजूद घर वालों का विरोध करने पर सभी में मारपीट शुरू कर दी।
- शराब के नशे में धुत लड़कों ने इसी बीच महिला को जबरन बल पूर्वक घसीट लिया और पुल से नीचे उठा ले गए। जहां उसे बंधक बना लिया फिर तीनों आरोपियो ने मिलकर उसके साथ जबरन बारी-बारी से बलात्कार किया। इस बात की सारी जानकारी पीड़ित महिला के भांजे ने डायल 100 पुलिस को दी। 

खबरें और भी हैं...