- Hindi News
- National
- Ranchi News Police Arrived On Information Of Addicts One Injured While Running
नशेड़ियों की सूचना पर पहुंची पुलिस, भागने के दौरान एक को लगी चोट
सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित चूना भट्ठा चौक के पास बुधवार की रात हो रहे नशेड़ियों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस को देख नशेड़ी भागने लगे। इसी क्रम में एक के सिर में चोट लगी। सिर फट गया और खून निकलने लगा। जिसे पुलिस ने तुरंत सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि भागने के क्रम में सिर में उसे चोट लगी, जबकि घायल युवक का कहना है कि पुलिस ने उसपर डंडा चलाया, जिसमें उसका सिर फट गया। चूना भट्ठा चौक पर अक्सर नशेडिय़ों का अड्डा रहता है। पुलिस की गश्ती गाड़ी अक्सर उन्हें खदेड़ती है। लेकिन पुलिस के जाते ही वे फिर जमा हो जाते हंै।