पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगया। मोहनपुर थाना के नक्सल प्रभावित इलाका माने जाने वाले टेसवार गांव में गुरुवार की रात को शराब की टोह में पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उग्र हुए लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट, पत्थर, डंडे से हमला कर दिया। एक एएसआई को बंधक भी बना लिया गया। बताया जा रहा कि पुलिस की टीम खुशबू कुमारी पति सुनील कुमार और फूलवंती देवी पति संजय कुमार के घरों में शराब की टोह में छापामारी को पहुंची थी। रात में छापेमारी किए जाने के बाद भी शराब की बरामदगी नहीं हुई तो लोग भड़क गए और विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने कई राउंड की फायरिंग...
- उग्र हुए लोगों की रोड़ेबाजी के बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और कई राउंड हवाई फायरिंग की। हालांकि इसके बाद भी लोग शांत नहीं हुए और एएसआई को बंधक बना लिया।
- वहीं अन्य जवान गांव के एक मकान में पनाह लेकर छुप गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
- चालक मुन्ना यादव की पिटाई कर दी। घटना के बाद एसएसबी की टीम के साथ थानाध्यक्ष नीरज कुमार पहुंचे।
सादी वर्दी में कार्रवाई करने गई थी पुलिस, तीन ग्रामीण हिरासत में
अस्पताल में में टूटे हुए पैर का इलाज कराती छात्रा व ग्रामीणों के हमले के बाद क्षतिग्रस्त हुई पुलिस जीप।
बिना तैयारी के गई थी पुलिस
- मोहनपुर थाना के समीप एसएसबी का कैंप है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई मदद नहीं ली और पुलिस की टीम टेसवार को रात में शराब पकड़ने को पहुंच गई।
- यह इलाका नक्सल प्रभावित है। हलांकि बाद में पुलिस को एसएसबी की सहायता लेनी पड़ी, तब जाकर बिगड़ रही स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
पुलिस ने 22 राउंड चलाईं गोलियां
- इधर जदयू दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवनाथ कुमार निराला ने घायल छात्रा सुमन से मिलने के बाद आरोप लगाया कि टेसवार में पुलिस ने 22 राउंड फायरिंग की है।
-टेसवार गांव के लोग दहशत में हैं। पुलिस केस में फंसाने की बात कहकर डर पैदा कर रही है। पुलिस की कार्रवाई दमन करने वाली है।
आरोप : पिटाई का विरोध किया तो की फायरिंग
- मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हाईस्कूल कंचनपुर में दसवीं की 16 वर्षीय छात्रा सुमन ने बताया कि नौ बजे रात में पुलिस की टीम वर्दी और सिविल ड्रेस में गांव में पहुंची थी।
- घर में दारू के नाम पर खोजबीन शुरू कर दी। एक पुलिसवाले ने मेरे दाएं पैर में बंदूक की बट मारी। मेरा पैरा टूट गया। विरोध जताने पर पुलिस ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।
सफाई : पथराव व फायरिंग के बाद जान बचा भागे जवान
- मोहनपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद टेसवार गांव में पुलिस की टीम को एएसआई सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में भेजा गया था।
- शराब को लेकर छापेमारी के दौरान ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया। जवानों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.