पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक चोरी रोकने को पुलिस ने शालीमार बाजार में बनाई पार्किंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | धुर्वा के शालीमार बाजार में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। इससे निपटने के लिए धुर्वा पुलिस ने शालीमार बाजार के पास पार्किग स्थल चिन्हित कर दिया है। जिसमें बाजार करने वालों को बाइक पार्किंग करनी है। शुक्रवार को लगे बाजार में आए लोगो को पुलिस घूम घूम कर एनाउंसमेंट कर जानकारी दे रही थी कि आप अपनी बाइक पार्किंग स्थल में ही लगाए। जहां पार्किंग स्थल बनाया गया था वहां निगरानी के लिए भी गार्ड तैनात किए गए थे। हाल के दिनों में धुर्वा शालीमार बाजार के पास से कई बाइक चोरी हो चुके है।

अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी : धुर्वा पुलिस व उत्पाद विभाग की ओर से शुक्रवार को शालीमार बाजार में अवैध रूप से देसी व विदेशी शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। शालीमार बाजार में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। जिसे लेकर वहां अक्सर मारपीट की घटना होती रहती है। पुलिस ने शालीमार बाजार में जहां जहां बेच रहे अवैध देसी शराब को पकड़ा उसे नष्ट कर दिया। सूचना पाकर बेचने वाले भी डर से वहां से भाग निकले। इससे पहले भी अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया था।
खबरें और भी हैं...