पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने की ऐसी दरिंदगी कि जान पर है खतरा, पिलाया तेजाब और रात भर ऐसे किया टॉर्चर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

 फिल्लौर(जालंधर). नशा तस्करी का जुर्म कबूल करने के लिए 40 साल के जोगा सिंह को थाने में तेजाब पिलाने का मामला सामने आया है। गांव भार सिंहपुर की रहने वाली सुरजीत कौर ने आरोप लगाया कि थानेदार ज्ञान ईश्वर ने शुक्रवार शाम उनके उनके पति को नशा खरीदने के आरोप में अरेस्ट किया। पुलिस ने उनके पति को छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपए की मांग की। शनिवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि तेजाब पीने के कारण पति की हालत खराब है और उन्हें लुधियाना ले जाया गया है। ये था मामला...

 

- मामले की जानकारी मिलने पर गुस्साए गांववासियों ने हाईवे जाम कर आरोपी थानेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बर्खास्त करने की मांग की।

- मामले की जानकारी मिलने पर डीएसपी बलकार सिंह ने मौके पर पहुंच लोगों को यकीन दिलाया कि मामले की पूरी जांच होगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

- इसके बाद लोगों ने प्रशासन को एक दिन का समय देते हुए धरना उठाया।

 

खुदकुशी की कोशिश

 

- थानेदार ज्ञान ईश्वर ने आरोपों को नकारते हुए कहा, जोगा को तेहिंग चुंगी के पास शनिवार सुबह तीन किलो भुक्की और चूरापोस्त ले जाते पकड़ा था।

- थाने लाए तो उसने शौचालय जाने की बात कही। टॉयलेट में उसने तेजाब पीना शुरू कर दिया। - उसके तड़पने पर मुलाजिमों ने तेजाब की बोतल छीनकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

 

सुनाई आपबीती

 

- सुरजीत के अनुसार पति ने बताया कि थाने में सारी रात पुलिस ने टॉर्चर किया।

- शनिवार सुबह थानेदार ने आते ही हवालात से निकलवाकर पीटना शुरू कर दिया।

- दबाव बनाया कि नशा तस्करी कबूल करे। पानी मांगा तो थानेदार ने जानबूझकर पानी की जगह तेजाब पिला दिया।

- उसने एक बार बाहर फेंका तो दोबारा तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे प्राइवेट अस्पताल ले गई जहां पर डॉक्टरों ने लुधियाना रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...