पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैक्टर का कर्ज चुकाने के लिए बाप-बेटा बन गए चोर, 16 लाख के कृषि यंत्र उठाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर। कर्जदार हुए बाप-बेटा चोर बन गए। आरोप है कि पांच माह में ही उन्होंने  16 कृषि यंत्रों को चोरी किया। इसमें दो  वारदातों में बाप-बेटा थे और अन्य वारदातों को अकेले उसके बेटे ने अंजाम दिया। पांच माह में वे 18 लाख रुपए के उपकरण चोरी कर चुके थे। सीआईए वन की टीम ने आरोपी गांव जगुड़ी निवासी विक्रम और उसके पिता पृथ्वी सिंह को काबू किया है। रिमांड के दौरान उन्होंने इन वारदातों को कबूला है। 

 

 

- पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है। इसमें और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है। सीआईए वन इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया किएएसआई जसबीर सिंह, हवलदार गुरविंद्र, रोहित और अमरजीत  ने आरोपी विक्रम को काबू किया था। 
- वह वीरवार रात को रोटावेटर चोरी कर  ले जा रहे थे। तभी उन्हें पकड़ लिया गया। 
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों से 6 ट्रॉलियां, दो रोटावेटर, दो टिल्लर, एक बुग्गी, एक हैरो, एक सुहागा, एक डीजल इंजन, एक डोलिया और एक पानी का टैंकर बरामद किया है। इनकी कीमत 18 लाख रुपए है। 
 

 

ट्रैक्टर लिया था, उसका कर्ज चढ़ा हुआ था 
- आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर लिया था। उसका कर्ज चढ़ा हुआ था। उस कर्ज को उतारने के लिए ही चोरी करना शुरू किया। 
- दिन में वे आते-जाते देख लेते थे कि कहां पर  क्या कृषि यंत्र खड़ा है। इसके बाद रात को अपने ट्रैक्टर से उसे चोरी कर लाते थे। 
- उन्होंने चोरी किए कुछ कृषि यंत्र अपने रिश्तेदारों के घर खड़े किए हुए थे।  जिन्हें पुलिस ने रिकवर कर लिया है। अभी आरोपियों ने कोई भी चोरी का सामान नहीं बेचा था। 
- दोनों बाप-बेटा इज्जक कंपनी में ठेकेदार के पास काम करते थे। उनके पास दो एकड़ जमीन है।  
 

ये वारदात करनी कबूली 
- जनवरी माह में गांव जगुड़ी से डीजल इंजन चोरी किया। 
- फरवरी में कुरुक्षेत्र के गांव बड़तौली के श्मशानघाट से पानी का टैंकर चोरी किया। 
- अप्रैल में बैंडी-खजूरी से कृषि यंत्र रोटावेटर चोरी किया। 
- अप्रैल में ही गांव टोपरा से कृषि यंत्र  टिल्लर चोरी किया। 
- अप्रैल में गांव बकाना से कृषि यंत्र सुहागा चोरी किया। 
- अप्रैल में मुलाना के गांव धीन से ट्रॉली चोरी की। 
- एक माह पहले गांव अकबरपुर से बुग्गी चोरी की। 
- एक माह पहले अपने पिता पृथ्वी से मिलकर गांव जगुडी से गन्ने की भरी ट्रॉली चोरी की। 
- अप्रैल माह में रात के समय मे मुलाना के गांव सरधेरी से गन्ने से भरी ट्राली चोरी की। 
- अप्रैल माह में सतगौली से टिल्लर चोरी किया। 
- पिछले माह अपने पिता पृथ्वी सिंह के साथ मिलकर कुंजल से गन्ने से भरी ट्राली चोरी की थी।
- 20 दिन पहले रात के समय जगुड़ी से ट्रॉली चोरी की।  
- दो माह पहले थाना रादौर के एरिया से कृषि यंत्र जंद्रा चोरी किया था।

खबरें और भी हैं...