पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीए की छात्रा को अश्लील कॉल कर परेशान कर रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। सीए की एक छात्रा को कॉल कर परेशान करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक छात्रा को रास्ते में रोकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। साथ ही कॉल कर अश्लील बातें भी करता था। 


- लसुडिया पुलिस ने बाताया कि स्कीम नंबर 78 में रहने वाली एक युवती ने विशाल कुलकर्णी के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने कहा था कि वह सीए का कोर्स कर रही है। कोर्स की जानकारी के लिए उसका आईसीएआई भवन में आना-जाना था। वहां पर विशाल भी जॉब करता था, तब उससे थोड़ा बहुत परिचय हुआ था। 


- बाद में आरोपी विशाल उसे परेशान करने लगा। वह आए दिन उसे कॉल कर दोस्ती करने का दबाव बनाता रहा। जब युवती ने विशाल को  दोस्ती करने से इंकार कर दिया तो विशाल युवती को रास्ते में रोककर उसे परेशान करने लगा। आरोपी युवक द्वारा युवती से फोन पर अश्लील बातें भी की जाती थी।


- युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुखलिया में रहने वाले विजय कुलकर्णी (27) को पकड़ा। पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसने एमबीए किया है और वर्तमान में वह एक प्रयवेट कंपनी में लेखापाल के पद पर जॉब करता है। वह युवती को पसंद करता था और उससे दोस्ती करना चाहता था लेकिन जब युवती ने उससे दोस्ती करने से इंकार कर दिया तो वह उसे परेशान करने लगा।

खबरें और भी हैं...