पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. क्राइम ब्रांच ने तीन ऐसे शातिर चोरों को पकड़ा है, जो नशे की लत पूरी करने के लिए घरों में चोरी करते थे। इनमें से एक पेंटर तो दूसरा ड्राइवर है। पेंटर घरों में पुताई के लिए पहुंचता और मौका पाते ही मोबाइल चोरी कर लेता था। चोरी किए मोबाइल को वह कम दाम में बेच देता था।द्वारकापुरी इलाके में चोरी का मोबाइल बेचने के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।
- एएसपी क्राइम ब्रांच अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया द्वारकापुरी क्षेत्र में लगातार मोबाइल चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस दौरान टीम को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति द्वारकापुरी इलाके में मोबाइल बेचने के लिए घूम रहा है। इस पर टीम ने पुलिस के साथ मिलकर उसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने अपना नाम इरफान उर्फ इब्राहिम शाह पिता मरहूम शेरू शाह निवासी आजाद नगर बताया। उसके पास जो मोबाइल था वह चोरी का निकला। उससे पूछताछ में पता चला कि वह पुताई का काम करता है और नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पुताई के दौरान घर से मोबाइल फोन चोरी कर लिया करता था।
- इसी प्रकार टीम ने सूरज पिता मदनलाल साल्वी निवासी बिजासन नगर को पकड़ा है। वह ड्राइवर है और हवा बंगला से विजय नगर तक टाटा मैजिक चलाता है। वह भी नशे का आदी है और शराब की दुकान में आने-जाने वालों से नजर बचाकर उनके मोबाइल फोन चोरी कर लेता था। वहीं टीम ने शिफान पिता अनवर निवासी मोमीनपुरा कॉलोनी खजराना को पकड़ा। उसकी मोबाइल की दुकान है और वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। टीम ने उसे भी चोरी के मोबाइल के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा द्वारकापुरी और जूनी इंदौर इलाके से मोबाइल चोरी किए थे। इसके चलते पुलिस केस दर्ज कर उनसे पूछताछ कर और भी जानकारी निकाल रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.