पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया
सिल्ली| सिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुरी गोला रोड पर गेंडेबीर के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों के अनुपालन एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया । हेलमेट चेकिंग, ड्राइविंग लाइसेंस व कागजात जांच के दौरान कई वाहनों को जब्त किया गया बाद में कागजात की जांच करके उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जांच के दौरान सिल्ली थाना प्रभारी वीरेंद्र पासवान समेत अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे।