पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉन्स्टेबल सरेआम बनाने लगे पैग, न अपनी वर्दी का ध्यान रहा और न गाड़ी में सवार साथी महिलाकर्मियों का

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर.  ऑफिशियल वर्क पर बुधवार को सुल्तानपुर लोधी से जालंधर आई पुलिस टीम ने महिला मुलाजिम के सामने ही गाड़ी को बार बनाकर शराब पीनी शुरू कर दी। बीच सड़क ऑफिशियल गाड़ी में पुलिस मुलाजिमों को दारू पीते देख पत्रकारों ने जब टोका तो मामला दबाने के लिए उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामला रेड क्रॉस मार्केट के पास बुधवार रात 8 बजे का है।

 

न अपनी वर्दी का ध्यान रहा और न गाड़ी में सवार साथी महिला पुलिसकर्मियों का

एसएचओ सर्बजीत सिंह एक गनमैन और 7 मुलाजिमों के साथ जरूरी काम से जालंधर आए थे। फुर्सत मिलने पर एसएचओ रेड क्रास मार्केट में शापिंग करने चले गए। पीछे गाड़ी नंबर पीबी 09क्यू-2819 में सवार हेड कॉन्स्टेबल वरिंदरजीत सिंह सरेआम पैग बनाने लगे। नशा करने से पहले पुलिस मुलाजिमों को न अपनी वर्दी का ध्यान रहा और न गाड़ी में सवार महिला पुलिस मुलाजिम का। वहां से गुजर रहे पत्रकारों ने टोका तो वरिंदरजीत आग बबूला होकर गाली-गलौज पर उतर आया। काफी देर तक मामला उलझा रहा तो एसीपी सतिंदर चड्‌ढा व अन्य पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंच गए।

 

एसएचओ मामला शांत करने में लगे रहे.... 

कुछ देर बाद शॉपिंग करके लौटे एसएचओ ने मामला शांत करने के लिए मीडिया से माफी भी मांगनी चाही पर हेड कॉन्स्टेबल गलती मानने को तैयार नहीं था। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंचे एसीपी सतिंदर कुमार चड्‌ढा ने मामला शांत करने की कोशिश की। पत्रकारों द्वारा सरेआम शराब पीने वाले पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग करने पर बोले, आप जाइए, मामले की जांच होगी। इसके बाद एसएसपी कपूरथला संदीप कुमार शर्मा ने मीडिया से बात कर आरोपी मुलाजिमों को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया।

 

अस्पताल में पांच पुलिस मुलाजिमों का मेडिकल
मीडिया के दबाव में पुलिस व्हीकल में शराब पीने वाले पांच पुलिस मुलाजिमों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल में मेडिकल अफसर ने कहा कि गुरुवार सुबह रिपोर्ट मिलने पर ही क्लियर होगा कि पुलिस मुलाजिम नशे में थे या नहीं। बताया जा रहा है कि देर रात तक पुलिस मुलाजिम मामले को दबाने की कोशिश में जुटे रहे।

खबरें और भी हैं...