ढाबे पर बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने कार्रवाई कर पकड़ा
इंदौर। कुछ दिनों पहले सिमरोल क्षेत्र में स्थित पिकनिक स्पॉट मेहंदी कुंड की खाई में मिले युवक-युवती के नरकंकाल के बाद पुलिस ने इस क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ की थी। इसके साथ ही क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर भी पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था। मंगलवार रात पुलिस ने अभियान चलाकर सिमरोल क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की।
- मंगलवार रात सिमरोल क्षेत्र में स्थित ढाबों सहित अन्य स्थानों पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सिमरोल पुलिस ने चेारल स्थित सैनी ढाबा से विनोद पिता भगवानदास और निलेश दुबे को अवैध शराब के साथ पकड़ा।
- इसके अलावा खुड़ैल पुलिस ने प्रतापसिंह को शराब के 40 क्वाटर के साथ पकड़ा। कार्रवाई में सुरेश पिता जगन्नाथ, तेजराम पिता रामसिंह को भी अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया गया है।
- इंदौर शहर में भी अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुलकर्णी भट्टा स्थित मंदिर के पास से संजय पिता मोहनलाल बत्रा निवासी द्वारकापुरी को 22 क्वाटर शराब के पकड़ा। वहीं गमले वाली पुलिया के पास से शीतल पिता मुरलीधर आर्य निवासी पटवारी चौक बिजलपुर, नयाबसेरा गांधी नगर के प्रदीप पाठक और रशीदा पति इम्तियाज को भी अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया है।