पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंटेरे हॉटे (यूएस). अमेरिका के इंडियाना स्टेट में दो हफ्ते पहले एक पुलिस अफसर रॉब पिट्स की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद से पूरी कम्युनिटी उसकी फैमिली के सपोर्ट में खड़ी दिखी और ये सिलसिला बरकरार है। रॉब की मौत के बाद जब उनका बेटा पहली बार स्कूल जा रहा था तो उसके पिता के साथ काम करने वाले 70 पुलिस अफसर उसके साथ थे। वो सभी अपने फुल यूनिफॉर्म में उसे एस्कॉर्ट करने के लिए मौजूद थे, ताकि उसे अकेलापन न महसूस हो।
- पिता की मौत के बाद पहले दिन स्कूल जाने से पहले बेटे डकोटा ने मां से कहा था क्या उसके पिता का कोई दोस्त उसे साथ स्कूल तक छोड़ सकता है।
- इसके बाद उसकी मां ने रॉब के कुछ दोस्तों और फैमिली से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि उसके पिता के दोस्त उसे छोड़ने जाएंगे।
- हालांकि, डकोटा को इस बात की जरा भी उम्मीद नहीं थी कि उसे स्कूल छोड़ने के लिए इतने लोग पहुंचने वाले हैं।
- उसके साथ स्कूल जाने के लिए 70 से ज्यादा पुलिस स्टाफ मौजूद था। ये सब सड़क के किनारे यूनिफॉर्म में लाइन में खड़े थे।
- उन्होंने स्कूल जाते वक्त उसे उसके पिता की बैज और एक टीशर्ट दी।
- वहां मौजूद पुलिस अफसर लेस हम ने कहा कि ये भाईचारा है। ये किसी नौकरी की तरह नहीं है, जो हम करते हैं। यहां हम एक रिश्ता बनाते है। इनमें से जब किसी को हमारी जरूरत होती है तो हम पहुंचते हैं खासकर ऐसे मौकों पर।
-स्कूल की प्रिंसिपल सामंथा फेजले ने कहा कि ये सभी लोग डकोटा को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे, जिसे वो शायद जिंदगीभर याद रखेगा।
शूटआउट में हुई थी मौत
डकोटा के पिता रिब पिट्स पिछले 16 साल से पुलिस फोर्स में थे। बीते 4 मई को वो पुलिस टीम के साथ हत्या के एक आरोपी को पकड़ने गए थे। इसी दौरान हुए शूटआउट में डकोटा के पिता की मौत हो गई।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस यादगार पल की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.