पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेलते-खेलते रास्ता भटक गई बच्ची, परेशान परिजनों ने दी पुलिस को सूचना, एक घंटे में खोज निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। खेलते-खेलते रास्ता भटक गई एक 2.5 साल की मासूम बच्ची को पुलिस ने एक घंटे में खोज निकाला। घटना शहर के द्वारकापुरी इलाके में घटित हुई। यहां माता-पिता के रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने आई ढाई साल की मासूम खेल-खेल में रास्ता भटक गई। जब बच्ची नजर नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। उसकी पुरे मोहल्लों वालों ने खोज शुरु की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर घबराए परिजन ने पुलिस के डायल-100 को सूचना दी तो पुलिस ने 1 घंटे में बच्चों को खोज निकाला। बच्ची को वापस पाकर परिजन की आंखों से आंसू छलक गए।


 - रतलाम से मनीष पाल पत्नी व ढाई साल की बच्ची तन्वी के साथ रिश्तेदार रमेश पाल के यहां आयोजित शादी समारोह में आया था। इसी दौरान समारोह में छोटे बच्चों ने तन्वी को खेल खिलाने का बोलकर मां की गोद से नीचे उतारा और सभी खेल में लग गए। खेलते-खेलते तन्वी गली से बाहर निकल गई और रास्ता भटक गई। वहीं बच्चे भी उस पर ध्यान नहीं दे सके। काफी देर तक जब वह नहीं दिखी तो माता-पिता परेशान हो गए। 


बंद दुकान के पास रो रही थी बच्ची
 बच्ची के गुम होने की सूचना पाकर डायल-100 के हेड कांस्टेबल प्रकाश पंवार और पायलेट संजय राठौर मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ पूरे मोहल्ले के लोगों ने बच्ची की गली-गली में तलाश शुरू की। तभी डायल -100 को सूचना मिली की 60 फीट रोड पर बंद दुकान के पास कोई बच्ची रो रही है। टीम मौके पर पहुंची तो वह तन्वी थी। बेटी को 1 घंटे में वापस माता-पिता के पास पुलिस ने पहुंचा दिया।

खबरें और भी हैं...