पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एरोड्रम में महिला की खून से सनी लाश मिली, ईंट से सिर कुचलकर की गई है हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या की है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में लूट को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

  • एरोड्रम टीआई मुताबिक घटना छोटा बांगड़दा के पास स्थित केदार नगर की है। गुरुवार सुबह यहां कालीबाई पति तूफानसिंह (60) की खून से सनी लाश उसी के झोपड़े के बाहर पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला भीतर औंधे मुंह पड़ी और आसपास फैला खून सूखा हुआ है। पुलिस के अनुसार मौका मुआयना करने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे महिला ही हत्या रात में की गई हैे।
  • महिला के सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान है। शायद वारदात के पहले उसका किसी से विवाद हुआ हो। इससे गुस्साए अज्ञात बदमाश ने उसे पहले पीटा और फिर ईंट से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
  • मृत महिला के बेटे अमर ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से रतलाम जिले के रहने वाले हैं और मजदूरी करने के लिए मां और पिता के साथ इंदौर आए है। केदार नगर में शुभम कसेरा का मकान बन रहा है। इस मकान की चौकिदारी के लिए शुभम ने मृत महिला, उसके पति तूफानसिंह और बेटे अमर को रखा था। तीनों वहीं ईंटों का अस्थई झोपड़ा बनाकर रह रहे थे।
  • मृतका के बेटे ने बताया कि बुधवार रात को खाना खाने के बाद वे और पिता तूफानसिंह झोपड़े के अंदर जबकि मां (मृतका कालीबाई) झोपड़े के बाहर ईंटों पर सो गई। कालीबाई रोज सुबह 6 बजे उठ जाती थी और फिर बेटे और पति को उठाती थी। लेकिन गुरुवार को उन्हें नींद से जगाने नहीं आई। सुबह लगभग 8 बजे जब बेटे की नींद खुली तो उसने बाहर जाकर देखा। बाहर ईंटों के उपर कालीबाई मृत पड़ी थी।

 

सोने का मंगलसूत्र है, लेकिन चांदी का कड़ा गायब

पुलिस के अनुसार मृतका ने सोने का मंगलसूत्र और कान की बाली पहन रखी थी जो की उसके शरीर पर ही है। इसके साथ ही कालीबाई ने पैरों में चांदी के मोटे कड़े पहले हुए थे जो की गायब है। पुलिस को शक है कि लूट के चलते ही हत्या को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस अन्य बिन्दु पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है

खबरें और भी हैं...