पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उज्जैन में महिला की घर में जली लाश मिली, धुआं उठता देख पड़ोसी पहुंचे तो शरीर का आधा हिस्सा चल चुका था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। उज्जैन में शुक्रवार को घर में एक महिला की जली हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घर में धुआं उठता देख पड़ोसी कमरे में पहुंचे तो महिला की जलने से मौत हो चुकी थी। उसके शरीर का आधा हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला नजर आ रहा है।

 

 

- मिली जानकारी अनुसार माधव नगर थाने के वल्लभ नगर में शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब एक घर में धुआं उठता दिखा। कुछ देर तक धुआं उठता देख लोगों को लगा कि घर में आग लग गई, इस कारण उन्होंने तत्कालल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घर की ओर दौड़े। 

- लोग घर पर पहुंचे तो यहां एक कमरे से धुआं निकल रहा था। लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस 108  को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो भीतर एक महिला जल रही थी। उसके शरीर का आधा हिस्सा जलने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आग बुझाकर तत्काल महिला के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।  

 

महिला को मारकर जलाने की आशंका

- पुलिस के अनुसार ने पूछताछ में पता चला है कि मृतका ने उक्त घर किराए पर ले रखा था और अकेले रहती थी। उसने अपना नाम दीपा बता रखा था। महीने में एक से दो बार कोई युवक उसने मिलने आता था। एक दो दिर रहने के बाद वह चला जाता था।

 

- प्रारंभिक जांच में  ऐसा प्रतीत हो रहा हैै कि किसी ने महिला की हत्या कर उसे जलाया है। महिला के बारे में पूरी जानकारी पता चलने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। महिला की मौत कैसे हुई पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस उस युवक के बारे में भी पता लगा रही है।

 

 

खबरें और भी हैं...