पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत बंद में दर्ज मामलों की होगी निष्पक्ष जांच, सीएम ने दिया आश्वासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात कर 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान दर्ज हुए मामलों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने इन मामलों में पुलिस द्वारा बेवजह दबाव बनाने तथा झूठे मुकदमे बनाने का आरोप लगाया, जिस पर सीएम मनोहर लाल ने गंभीरता से विचार करते हुए निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया है। 

 

 

- फरीदाबाद में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपा और बताया कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में निर्दोष दलितों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए, अब झूठी गिरफ्तारियां की जा रही हैं। 
- उन्होंने कहा कि एससी, एसटी एक्ट को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए उन्होंने भारत बंद में शांतिपूर्ण तरीके से शिरकत की थी, इसके बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमे दर्ज किए गए हैं और वर्तमान में गिरफ्तारी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। 
- प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने इस विषय पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

खबरें और भी हैं...