शोपियां में आतंकियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी व नागरिक घायल
शोपियां में आतंकियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी व नागरिक घायल
पुलिस ने बताया कि शोपियां के मुख्य बाजार में एक पुलिसकर्मी बिलाल अहमद तथा एक नागरिक रफीक अहमद एक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उसी समय उन पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।
--आईएएनएस