पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जब्ती की कार से पुलिसकर्मी निकाल रहा था पार्ट्स, बोला- स्टार्ट नहीं होेने पर सुधरवा रहे थे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डबलचौकी.   दुर्घटना के मामले में जब्त होकर थाने में खड़ी कार से उसके पार्ट्स चोरी करने का आरोप वाहन मालिक के परिजनों ने पुलिसकर्मी पर लगाया है। इसे लेकर गुरुवार को लोगों ने पुलिस चौकी पर हंगामा भी किया।
ग्राम खंडेल के महेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा- उनके रिश्तेदार रामकृष्ण राजपूत की कार की टक्कर से 21 मार्च को राजेंद्र दरबार की मौत हो गई थी। पुलिस ने कार जब्त कर पुलिस चौकी परिसर में खड़ी कर दी थी।

 

गुरुवार को जब वे यहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि चौकी के प्रधान आरक्षक करणसिंह कार के पार्ट्स मैकेनिक से निकलवा रहे थे। जब उन्होंने आरक्षक से सवाल-जवाब किए तो वह उल्टा ठाकुर पर ही भड़क गए। इसके बाद ठाकुर ने राजपूत के परिजनों को भी इस संबंध में सूचना दी और मामले की जांच करने का आवेदन चौकी प्रभारी पवन यादव को दिया। हालांकि इस संबंध में चौकी प्रभारी यादव का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त कार को दूसरी जगह खड़ा करने के लिए ले जा रहे थे, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिस वजह से मैकेनिक उसे सुधार रहा था।

खबरें और भी हैं...