पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुरैना में उपद्रवियों के साथ रेल रोककर सिपाही ने उखाड़ी थी पटरी, वीडियो से पहचान, सस्पेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरैना. एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दो अप्रैल को मुरैना में रेल पटरी उखाड़ने वाले उपद्रवियों में अजाक थाने के सिपाही विनीत मौर्य की संलिप्तता पाये जाने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस को उपद्रव वाले दिन के जो फुटेज मिले हैं, उनमें सिपाही मौर्य सिविल ड्रेस में उपद्रवियों के साथ पटरी उखाड़ते दिख रहा है। वह उपद्रवियों के साथ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रोकने एवं पटरी उखाड़ने के बाद ड्यूटी देने थाने पहुंच गया था। शुक्रवार को सस्पेंड होने के बाद से सिपाही ड्यूटी से गायब है। उल्लेखनीय है कि उपद्रवियों ने रेलवे की दो करोड़ की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

 

जांच के बाद हो सकता है बर्खास्त

एसपी मुरैना आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही विनीत मौर्य के मामले में विभागीय जांच करवाई जा रही है। इसमें दोषी पाए जाने पर उसे बर्खास्त कर केस दर्ज करवाया जाएगा।   

खबरें और भी हैं...