पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने रोशनपुरा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है। इसके लिए पुलिस ने रोशनपुरा चौराहा समेत राजभवन के चारों ओर भी बैरिकेडिंग की है। राजभवन की सुरक्षा के लिए की गई बैरिकेडिंग कहीं वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए हादसे का सबब न बन जाए।
दरअसल, यहां अंधेरा रहता है इसके बाद भी वाहनों के गुजरने के लिए संकरा रास्ता छोड़ा गया है। दूर से बैरिकेड नजर नहीं आ रहे हैं। कोई भी वाहन चालक इससे टकराकर घायल हो सकता है। हालांकि, दैनिक भास्कर के सवाल करते ही पुलिस ने इसे देर रात सुधार लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.