नेताओं की सुरक्षा में लगाई पुलिस कम की जाए
हमीरपुर| समाजसेवी संस्था प्रभात सुधार सभा ने जनहित में सरकार को सुझाव दिया है कि जनता की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नेताओं की सुरक्षा में लगाई पुलिस कर्मियों की भरमार को कम किया जाए। यह बात सभा के अध्यक्ष प्रकाश चंद सेन ने जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि ये पुलिस कर्मचारी 24 घंटे नेताओं की सुरक्षा में ही तैनात रहते हैं। जबकि देश के अंदर दंगा फसाद की स्थिति में पुलिस जवानों की कमी की बजह से आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। जिसका खमियाजा भोले भाले नागरिकों को अपनी जान गंवा कर और घायल होकर भरना पड़ता है।