पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. यूपी पुलिस के एक सिपाही की लीव एप्लिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें अपने सीनियर से उसने 10 दिन की छुट्टी मांगी है। लेकिन उसके लिए जो वजह बताई है, वो बेहद दिलचस्प है। लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अगर उसे छुट्टी नहीं दी गई, तो पत्नी उसे छोड़कर चली जाएगी। आइए जानते हैं कॉन्स्टेबल ने क्या लिखा था आवेदन पत्र में...
- आवेदन पत्र में सिपाही ने लिखा है- वह बीते 4 महीने से ड्यूटी पर तैनात है। अब तक उसे छुट्टी नहीं मिली है।
- 'अगर इस बार मैं छुट्टी पर नहीं गया, तो पत्नी मुझे छोड़ भी सकती है। मुझे छुट्टी की दरकार है।'
- 'पत्नी चाहती है कि कम से कम मैं 10 दिन का अवकाश लेकर घर आऊं। पत्नी का कहना है कि अगर इससे कम की छुट्टी मिले, तो मुझे घर आने की जरूरत नहीं है।'
- 'थक गया हूं साहब, 10 दिन का सीएल दें। लगातार काम करने की वजह से मैं मानसिक रूप से थक चुका हूं।'
और मिल गई छुट्टी
- हालांकि, कॉन्स्टेबल के इस लेटर के बाद एक सीनियर अधिकारी ने 10 दिन की उसकी छुट्टी स्वीकृत कर दी है।
- यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक नवविवाहिता कॉन्स्टेबल ने यह कहकर छुट्टी ली थी कि विवाह के तत्काल बाद वह अपनी ड्यूटी पर फोकस नहीं कर पा रही है।
- आला अफसरों को लिखे पत्र के बाद उसकी आठ दिन की छुट्टी स्वीकृत कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि साल में कॉन्स्टेबल को 30 दिन की सीएल मिलती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.