पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. नवगठित केसरिया और साहेबगंज नगर पंचायतों के चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन दोनों स्थानीय निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दोनों निकायों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। केसरिया में 11 और साहेबगंज में 13 बूथ बनाए गए हैं।
- राज्य निर्वाचन आयुक्त अशोक कुमार चौहान ने बताया कि 21 तारीख को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए आयोग में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। राज्य सरकार ने 19 अप्रैल को केसरिया और साहेबगंज नगर पंचायत में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.