पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअभिनेत्री और निर्माता-निर्देशक पूजा भट्ट ने अपने पति मनीष मखीजा से अलग होने का ऐलान किया है.
ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए पूजा ने लिखा, \"वो सभी लोग जो मेरी परवाह करते हैं और ख़ास तौर से वो जिन्हें मेरी परवाह नहीं है, उन सभी लोगों को मैं सूचित करना चाहती हूं कि शादी के 11 बेहतरीन सालों के बाद मैंने और मुन्ना (मनीष मखीजा) ने अलग होने का फ़ैसला कर लिया.\"
पूजा ने आगे लिखा कि शादी ख़त्म करने का फ़ैसला दोनों ने मिल जुलकर लिया और उनके मन में एक दूसरे के प्रति काफी इज़्ज़त है.
11 साल पहले हुई शादीपूजा की मुलाक़ात मनीष से उनकी फ़िल्म \'पाप\' की शूटिंग के दौरान हुई थी और साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली थी.
मनीष माखीजा वीजे रह चुके हैं और एम टीवी पर उधम सिंह नाम के एक हास्य किरदार के तौर पर उनका शो भी आता था.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.