पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवेटिकन में पोप फ़्रांसिस के आधिकारिक निवास की एक खिड़की से पोप के साथ खड़े दो बच्चों ने जिन कबूतरों को शांति के प्रतीक के रूप में हवा में उड़ाया था, उन पर अन्य पक्षियों ने हमला कर दिया.
इन कबूतरों पर सीगल और एक कौए ने उस समय हमला कर दिया, जब उन्हें पोप के आधिकारिक निवास एपोस्टोलिक पैलेस की एक खिड़की से पोप के साप्ताहिक प्रार्थना के दौरान हवा में छोड़ा गया.
वहाँ मौजूद हज़ारों लोगों ने देखा कि एक कबूतर इस हमले से बचने के लिए संघर्ष कर रहा है.
लेकिन कौआ अपने चोंच से अन्य कबूतरों पर हमला करता जा रहा है.
अभी यह नहीं पता चल पाया है कि उन कबूतरों का क्या हुआ, जो वहाँ से उड़कर चले गए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.