पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपाेरबंदर। पाकिस्तान से केवल 281 नॉटिकल माइल दूर पोरबंदर के इस समुद्री तट पर विशालकाय ‘शूर’ की चौकन्नी निगाहें अब पाकिस्तान की हर नापाक हरकतों पर नजर रखेगा। पाेरबंदर एक हाईसेंसेटीव बंदरगाह होने के कारण कोस्टगार्ड को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। बहुत सी विशेषताएं हैं ‘शूर’ की....
-18 आफिसर और 108 नाविक हमेशा तैनात रहेंगे।
-आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह से सुसज्जित।
-इस जहाज में 30 MM CRN-91 और 02 12.7 MM HMG के अलावा इस जहाज में रेस्क्यू के लिए 2 स्पीड बोट की भी सुविधा है।
- यह जहाज समुद्र में हेलीकाप्टर आॅन बोर्ड वहन कर सकता है।
-चार्ली-142' की विदाई के बाद पोरबंदर तटरक्षक को मिला 'शूर', गोवा में दो साल की तैनाती के बाद अब गुजरात की समुद्री सीमा की करेगा सुरक्षा ऐसी है युद्धपोत की क्षमता 105 मीटर लंबाई 2450 टन वजन 43 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार 02 एमपीयू पावरफुल इंजन 12,200 एचपी इंजन की क्षमता 02 स्पीड बोट की सुविधा 20 दिन में रिकॉर्ड-11,000 किमी की मंजिल हासिल की। जहाज का मुख्य कामकाज 'शूर' जहाज के मुख्य कामकाज को देखें तो यह समुद्र में हेलीकॉप्टर ऑन बोर्ड वहन कर सकती है। समुद्र के बीच में स्पीड बोट की मदद से तेजी से रेस्क्यू करने में सक्षम है। समुद्र में आयल स्पिल का सामना कर सके इसलिए इसे आयल स्पिल से लैस किया गया है। समुद्र में खोज और बचाव इसकी मुख्य विशेषता है। कोस्ट गार्ड ने जहाज का स्वागत किया 'शूर' जहाज गुरुवार को पोरबंदर कोस्ट गार्ड के जेटी पर आ पहुंचा। इस दौरान तटरक्षक बल के उच्च अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। जेटी पर युद्धपोत का सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया। |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.