- Hindi News
- National
- Ranchi News Porn Pictures Of Past Woman By Creating Fake Facebook Id Case Registered
फर्जी फेसबुक अाईडी बनाकर पाेस्ट की महिला की अश्लील तस्वीरें, केस दर्ज
लालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के नाम से फर्जी फेसबुक अार्इडी बनाकर अश्लील तस्वीर पाेस्ट करने का मामला रविवार काे प्रकाश में अाया है। पीड़िता ने साइबर थाने में लिखित शिकायत की है। जिसमें पीड़िता ने बताया है कि उसकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया गया है। तस्वीर को एडिट कर अश्लील तस्वीर डाली गई है। पीड़िता के कुछ दाेस्ताें ने जब फेसबुक प्रोफाइल पर जब फोटो देखा, ताे घटना की जानकारी उसे दी। इसके बाद पीड़िता थाना पहुंची अाैर पूरे मामले की जानकारी पुलिस काे दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हाे गई अाैर फर्जी आईडी काे बंद करने के प्रयास में जुट गई। फिलहाल पुलिस संबंधित पोस्ट को डिलीट करने में लगी हुई है। साइबर सेल की पुलिस ने आशंका जताई है कि पीड़िता के किसी परिचित ने ही इस तरह का काम किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
आईपी एड्रेस से अाराेपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही पुलिस
जानकारी मिलने के बाद साइबर सेल की पुलिस लगातार जांच कर रही है अाैर अाईपी एड्रेस के सहारे अाराेपियाें तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आईपी एड्रेस से साइबर पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि संबंधित पोस्ट कहां से किया गया है। यह जानकारी मिलने के बाद अासानी से अाराेपी तक पहुंचा जा सकता है। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी।
पीडि़ता के फेसबुक फ्रेंडस ने दी तस्वीरों की जानकारी