- Hindi News
- National
- New Delhi News Portrait Of Shivaji Made Of 46 Thousand Pieces Of Plastic Recorded In The World Record
प्लास्टिक के 46 हजार टुकड़ों से बना शिवाजी का पोर्ट्रेट वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
महाराष्ट्र के एनिमेशन आर्टिस्ट ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनका मोजेक बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आर्टिस्ट नितिन दिनेश कांबले ने कहा- ‘10 फीट लंबे और 8 फीट चौड़े पोर्ट्रेट को बनाने में 10 दिन लगे। इसे बनाने में छह विभिन्न रंग के 46,080 प्लास्टिक के टुकड़ों का इस्तेमाल किया। भारत में सिंगल प्लास्टिक पर प्रतिबंध है। फिर भी हम ज्यादा प्रभावी ढंग से इस पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं, क्योंकि यह पहले से ही बाजार में उपलब्ध है। इस पोर्ट्रेट को बनाने में मेरा मकसद प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना है, ताकि लोग पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक रह सकें।’ नितिन के इस पोर्ट्रेट को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया में दर्ज किया गया। नितिन का यह पहला रिकॉर्ड है।
16
 मध्यप्रदेश|छत्तीसगढ़|राजस्थान|नई दिल्ली|पंजाब
चंडीगढ़|हरियाणा|हिमाचल प्रदेश|झारखंड|बिहार
 गुजरात|महाराष्ट्र  महाराष्ट्र
नई दिल्ली, शुक्रवार 13 मार्च, 2020