पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Out Of The 1.54 Crore Households, More Than Two and a half Million Households Have Joined The Ration Card Base.

अगस्त से पॉस मशीन से मिलेगा 8.57 करोड़ लाभुकों को अनाज, राशन गड़बड़ी पर लगेगी रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना.  खाद्य सुरक्षा योजना के 8.57 करोड़ लाभुकों को सस्ते दर पर अनाज अगस्त से पॉस (प्वाइंट ऑफ सेल) के माध्यम से मिलेगा। 1.54 करोड़ परिवार में से लगभग सवा करोड़ से अधिक परिवार का राशन कार्ड आधार से जुड़ गया है।

 

पुराने 42 हजार पीडीएस के साथ नए 13 हजार पीडीएस में पॉस मशीन बेल्ट्रॉन से चिह्नित एजेंसी लगाएगी। इसके लिए खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने निर्देश दिया है। एजेंसी को पांच साल तक पॉस संचालन की गड़बड़ी दूर करने की भी जिम्मेदारी होगी। निविदा प्रक्रिया में है। प्रति क्विंटल 17 रुपए पीडीएस दुकानदार को मिलेगा। इसमें आधी राशि केंद्र सरकार देगी। 55 हजार पॉस मशीन लगाने में लगभग 300 करोड़ की राशि खर्च होगी।

 

पीडीएस दुकानों पर लाभुकों को पॉस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से राशन देने के लिए लाभुकों का आधार से जुड़ना जरूरी है। लाभुकों का आधार नंबर इससे लिंक रहेगा। खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेज कर निर्देश दिया है स्थानीय निगरानी समिति की मॉनीटरिंग में लाभुकों को राशन मिले। अगस्त से पीओएस मशीन लगाने तक निगरानी समिति राशन दिलाने के लिए मॉनीटरिंग करे, ताकि राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो।

55 हजार पीडीएस दुकानों में पॉस मशीन लगाने में लगभग 300 करोड़ की राशि खर्च होगी।

 

पायलट प्रोजेक्ट के तहत नालंदा के नूरसराय प्रखंड के सभी 59 पीडीएस दुकानों को पीओएस मशीन उपलब्ध कराया गया है। एटीएम कार्ड की तरह लाभुकों को कार्ड मिलेगा। इस कार्ड को मशीन में स्वीप करने पर पूरा डिटेल आ जाएगा कि लाभुक ने कब तक का राशन लिया है। या फिर अंगुठे का निशान लगाना होगा। आधार जुड़े होने से अंगुठे के निशान से भी पूरा डिटेल आ जाएगा। कीमत में भी गड़बड़ी नहीं होगी। लाभुक के पास एटीएम कार्ड की तरह लाभुकों के आधार इससे लिंक रहेगा। लाभुक के पीडीएस पर आकर सिर्फ अंगुठे का निशान देना होगा।

खबरें और भी हैं...